स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती 2024 अनुमोदन दिनांक 13/11/ 2024 के तहत जिला खनिज संस्था न्याय निधि[ डी.एम.एफ.] मद से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य संस्था-जिला चिकित्सालय सुकमा में चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए रिक्त पदों की पूर्ति हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत आवश्यक पदों पर डी.एम.एफ मद के अंतर्गत मानदेह पर केवल [गहन शिशु रोग कक्ष का कार्य] हेतु नियुक्त किया जाना है, जिसके लिए अभ्यर्थी रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट से डाक के द्वारा से विज्ञापन प्रकाशन दिनांक 14/.11/.26 से 25/ 11/ 2024 दिनांक तक कार्यालय मुख्यालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सुकमा [छत्तीसगढ़] के पते पर आवेदन कर सकते हैं।

स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती 2024 का वेतनमान–
- स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती 2024 के नियुक्ति उपरांत उम्मीदवार को 15000 रू.प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा। सेवा अवधि के दौरान हरमाह एकमुश्त मानदेय देय होगा इसके अलावा किसी भी प्रकार की भत्ता एवं सी.आर.एम.सी. सुविधा देय नहीं होगा।
- सेवा समाप्ति के पहले किसी भी समय किसी भी पक्ष द्वारा एक महीने का नोटिस अथवा नोटिस के स्थान पर एक महीने का वेतन जमा कर/देकर समाप्त की जा सकती है ।
- लगातार एक महीने से अधिक अवधि तक अनुपस्थित रहने पर सेवा स्वत: समाप्त मानी जाएगी।
स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती 2024 का आयु सीमा-
सभी पदों के भर्ती के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 60 वर्ष तक होनी चाहिये ।
स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती 2024 का शैक्षणिक योग्यता–
- बी.एस.सी.नर्सिंग/ जी.एन.एम./ बी.एम.एल.टी ..डी.एम.एल.टी./ डी.फार्मा, बी.फार्मा [70 अंक]
स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती 2024 का नियम एवं शर्तें–
- यह नियुक्ति, न हीं स्थायी है ना संविदा है। यह नियुक्ति केवल स्थानीय व्यवस्था के तहत आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के लिए की जा रही है इसके स्थान पर स्थायी एवं संविदा नियुक्ति हो जाने पर यह नियुक्ति स्वत: समाप्त कर दी जाएगी।
- यह नियुक्ति उपस्थित दिनांक से 1 वर्ष के लिए की जा रही है कार्य संतोषजनक होने की स्थिति में सेवा बढाया जा सकती है या कार्य संतोषजनक नहीं होने पर किसी भी समय सेवा समाप्त करने हेतु शासन पक्ष स्वतंत्र रहेगा।
- सभी पदों के भर्ती में मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश की पात्रता नहीं होगी सभी अवधि के अवैतनिय अवकाश प्रदाय की जाएंगे।
स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती 2024 का चयन प्रक्रिया एवं दिशा निर्देश-
- आवेदकों को अधिकतम 5 वर्ष का 10 अंक, केवल शासकीय, अर्थशास्त्रीय के अनुभव ही मान्य किया जायेगा। अनुभव प्रत्येक वर्ष के मान से 2 अंक अधिकतम 5 वर्ष के लिए प्रदान किये जाएंगे। वर्ष पुरा होने के बाद ही वर्ष का सीधा गुणक के आधार पर अनुभव की गणना करके अंक दिया जाएगा किसी भी समय या किसी भी प्रकार का दस्तावेज के असत्य पाए जाने पर उम्मीदवारों की नियुक्ति समाप्त कर दी जाएगी।
- उपरोक्तानुसार शैक्षणिक योग्यता एवं गहन शिशु रोग कक्ष कार्य का अनुभव के अंको को जोड़कर मैरिट सूची के अनुसार आवेदकों का लिखित परीक्षा [20 अंक] के अनुसार सूची तैयार किया जाएगा।
- आवेदकों को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हेतु 20 अंक में 6 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा की स्थिति में अनुत्तीर्ण माना जाएगा।
- आवेदकों को गहन शिशु रोग कक्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है अन्यथा बिना अनुभव के अमान्य किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ राज्य के अभ्यर्थी को शैक्षणिक योग्यता अनुभव एवं लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
- सभी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा के दौरान अथवा नियुक्ति उपरांत किसी भी प्रकार से दस्तावेजों के असत्य पाए जाने पर आवेदकों की नियुक्ति मान्य नहीं की जायेगी।
- इच्छुक आवेदकों को आवेदन पत्र समस्त दस्तावेज संलग्न कर रजिस्ट्री डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से [कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कलेक्टर कैंपस के अंदर, कुम्हाररास, जिला सुकमा छत्तीसगढ़ पिन कोड- 494111] के पते पर भेज सकते हैं। चयन समिति के द्वारा सभी पदों की संख्या आवश्यकता अनुसार बढाया या घटाई जा सकती है।
- आवेदन पत्र के ऊपर आवेदित पद पर अपना नाम अवश्य लिखें। अपूर्ण एवं समय सीमा की बाद प्राप्त आवेदन पत्र को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन का pdf–
विभागीय वेबसाइट
FAQs:-
प्रश्न:- फॉर्म जमा करने का अंतिम तिथि क्या है?