Swami Atmanand School: सरगुजा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न पदों पर अस्थायी संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत निम्नलिखित विद्यालयों में पदों की स्वीकृति दी गई है:

विद्यालयों की सूची:
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, ब्रम्हपारा, वि.खं. अम्बिकापुर।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, देवगढ़, वि.खं. सीतापुर।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, बतौली, वि.खं. बतौली।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, लखनपुर, वि.खं. लखनपुर।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, धौरपुर, वि.खं. लुंड्रा।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल,नर्मदापुर, वि.खं. मैनपाट।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, उदयपुर, वि.खं. उदयपुर।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, केशवपुर, वि.खं. अम्बिकापुर।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, सोहगा, वि.खं. अम्बिकापुर।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, राजापुर, वि.खं. मैनपाट।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, बिलासपुर, वि.खं. बतौली।
- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम)स्कूल, निम्हा, वि.खं. लखनपुर।
Swami Atmanand School: आवेदन प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश:
- संविदा नियम: सभी नियुक्तियां छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत होंगी।
- शैक्षणिक योग्यता:
- आवेदकों का हाई स्कूल एवं उच्च शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त संस्थानों से पूर्ण होना आवश्यक।
- हिंदी एवं संस्कृत विषय में यह बाध्यता शिथिल होगी।
- व्याख्याता (सामाजिक विज्ञान) के लिए स्नातकोत्तर डिग्री (राजनीति/इतिहास/अर्थशास्त्र/भूगोल) तथा बी.एड. अनिवार्य।
- आयु सीमा:
- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (01 जनवरी 2025 को)।
- आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं को नियमानुसार आयु सीमा में छूट।
- डॉक्युमेंट्स:
- आवेदन पत्र के साथ 10वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य।
- अंक भार वितरण:
- शैक्षणिक योग्यता: 60 अंक।
- डेमो प्रदर्शन: 20 अंक।
- साक्षात्कार: 20 अंक।
Swami Atmanand School वॉक-इन इंटरव्यू की जानकारी:
- तिथि और समय:
- आवेदन पंजीयन: 28 जनवरी 2025, प्रातः 9:00 से दोपहर 1:00 बजे।
- डेमो प्रदर्शन: 29 जनवरी 2025।
- साक्षात्कार: 30 जनवरी 2025।
- स्थान:
- कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, सरगुजा (छ.ग.), पिन नम्बर 497001
- नोट:
- आवेदन पत्र केवल निर्धारित तिथि पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
- त्रुटिपूर्ण या अपूर्ण आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
पदों की जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता:
पदों की जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता के लिए विज्ञापन का pdf देखे।
Swami Atmanand School: विज्ञापन का pdf:
जिला आधिकारिक वेबसाइट:
Swami Atmanand School: अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:
- Swami Atmanand School संविदा नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी एवं नियमिति करण का कोई दावा मान्य नहीं होगा।
- चयन सूची जारी होने के एक माह तक वैध होगी। प्रतीक्षा सूची एक वर्ष तक मान्य रहेगी।
- विज्ञापित पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
- विज्ञापन तिथि के पूर्व अर्जित की गई शैक्षणिक एवं अन्य व्यावसायिक योग्यता ही मान्य होगी।
- आवेदकों को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी को एक पद के लिए एक ही आवेदन करना होगा।
- अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे। अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जायेगी।
- कोई भी उम्मीदवार , किसी पद पर तब तक नियुक्त नहीं किया जा सकेगा , जब तक कि उसे ऐसी स्वास्थ्य परीक्षा में, जो कि विहित की जाए, मानसिक या शारीरिक रूप से स्वस्थ्य तथा किसी मानसिक या शारीरिक दोष जो कि सेवा या पद के कर्तव्य को पूरा करने में बाधा डाल सकता हो से मुक्त, घोषित न कर दिया जाये। परन्तु आपवादिक मामलों में अभ्यर्थी को उसकी स्वास्थ्य परीक्षा से पूर्व किसी सेवा या पद पर इस शर्त के अधीन नियुक्ति दी जा सकेगी कि यदि वह चिकित्सीय रूप से अस्वस्थ पाया जाता है. तो उसकी सेवाएं तत्काल समाप्त की जा सकेगी।
- Swami Atmanand School के आवेदक को आवेदन के साथ रू0 45.00 के डाक टिकट लगा स्वयं का पत्र व्यवहार का पता लिखा हुआ 01 (एक) लिफाफा संलग्न करना होगा।
- आवेदन पत्र के लिफाफा के उपर आवेदित पद का नाम व विषय तथा नियुक्ति का प्रकार (संविदा) का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
उपरोक्त जानकारी के अनुसार इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर वॉक-इन इंटरव्यू में सम्मिलित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।